शामली

पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध दंपति के साथ मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में प्लांट विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते कई लोगों ने वृद्ध दंपति के साथ मारपीट कर दी पीडित दंपति ने थाने पहुंच कर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी सुक्का एंव उसकी पत्नी राजेश ने गुरुवार को थाने पहुंचकर बताया कि उनके मकान के बराबर में खाली प्लाट पड़ा हुआ है। प्लांट पर कई लोगों ने कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य कर दिया था जिसका विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद भी आरोपी आए दिन पीड़ित व उसके परिवार से रंजिश रखते भी है मारपीट करते रहते हैं। आरोप है कि गुरुवार को आरोपियों ने खाली पड़े प्लाट में निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया या पीड़ित व उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसकी पत्नी राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीडित दंपति ने अपना डाक्टरी परीक्षण करने के बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी है कि आरोपी मामले में समझौता करने का भी दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button