अमरोहा

पुलिस चौकी के सामने मारपीट, 

ई-रिक्शा चालक को लोगों ने पीटा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में चौपला पुलिस चौकी के सामने दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे की है। सिहाली जागीर के दबंग युवकों ने मोहल्ला सुल्तान नगर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक को लात-घूंसों से पीटा। पुलिस चौकी के सामने करीब 3 मिनट तक यह मारपीट चलती रही। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। चौपला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है। पुलिस ने कई अन्य युवकों को हिरासत में लेने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button