बरेली
एसआरएमएस पैरामेडिकल कालेज में नई कमेटी का गठन
मदीहा खान को वाइब्रेंट क्लब की प्रेसीडेंट और समीर हुसैन को सेक्रेटरी चुना गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज (एसआरएमएस आईपीएस) में विद्यार्थियों के वाइब्रेंट क्लब की नई कमेटी गठन हुआ। इसमें मदीहा खान को प्रेसीडेंट और समीर हुसैन को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई।
एसआरएमएस मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी, निर्देशक प्रशासक आदित्य मूर्ति जी, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, पैरामेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जसप्रीत कौर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिवांक चौधरी (पी टी) ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति के बाद वाइब्रेंट क्लब के निवर्तमान प्रेसिडेंट गौरव कार्की ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और पिछले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने मदीहा खान को नई कमेटी के प्रेसीडेंट पद की शपथ दिलाई और क्लब के अन्य पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेसीडेंट मदीहा खान ने कमेटी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। चेयरमैन देव मूर्ति जी ने भी कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। रंगारंग कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



