शामली
पठानपूरा में रामलीला का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। रामलीला ड्रामाटिक क्लब पठानपूरा की ओर से गांव में बुधवार की रात्रि से 19वीं राम लीला मंचन का उद्घाटन किया गया। रामलीला का उद्घाटन गन्ना समिति के पूर्व चौयरमैन द्वारा फीता काटकर किया गया। रामल. ीला पूरे सितम्बर माह तक प्रतिदिन रात्रि 9 से 12 बजे तक चलेगी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान सर्वदेव का पूजन किया गया और महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्य और कलाकार शामिल हुए। इसके बाद गन्ना समिति के पूर्व चौयरमैन व जिला पंचायत प्रत्याशी नवाब सिंह ने बतौर मुख्यातिथि उद्घाटन किया। मुख्याअतिथि के रूप में नवाब सिंह ने ही पर्दारोहण की रस्म अदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान विनोद कुमार सैनी ने की। रामलीला के पहले दिन क्लब के पुराने सहयोगियों ने भी आरती में शिरकत की। नवाब सिंह ने कहा कि रामल. ीला ड्रामेटिक क्लब पठानपूरा हमारें महापुरूषों और सभ्यता का आगे बढाने का काम कर रहा है और कलाकर अपनें रोमांचक अभिनय के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। रामलीला के मे नारद मोह का मंचन किया गया। जिसमें क्लब के कलाकार भगवान राम का पाठ अंकित सैनी, लक्ष्मण का पाठ रोकी सैनी, रावण का पाठ विकास कुमार, जनक का विनोद कुमार, दशरथ का सोमपाल, मुनी का राजकुमार ने अभिनय किया। रामलीला मंचन के बीच-बीच में नर्तकियों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विनोद प्रबंधक, सुरेश्र, मास्टर दरियाव सिंह, राजकुमार, योगेन्द्र सैनी, नीरज सैनी, समेर. चंद, रविंद्र सैनी, मनीष कुमार, हसन प्रधान, बग्गू सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने रामलीला देखते हुए जय राम के जयकारे लगाए।


