शामली

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए कांधला की संस्था बनी उम्मीद की किरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला।   पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान कस्बे की सामाजिक संस्था स्टेपिंग स्टोन्स ट्रस्ट ने इंसानियत और भाईचारे की सच्ची मिसाल पेश की। ट्रस्ट की टीम ने राहत कार्यों के तहत लगभग दस बाढ़ प्रभावित गाँवों में पहुंचकर ज़रूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। संस्था के द्वारा पीड़ित परिवारों तक राशन किट, आवश्यक वस्तुओं, आपातकालीन किट पहुँचाई गईं। इसके साथ ही, टीम ने पीड़ितों का हौसला बढ़ाने का भी प्रयास किया। अभियान की सफलता में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, स्थानीय सामाजिक संस्थाओं का सहयोग और भारतीय सेना का मार्गदर्शन अहम रहा। सामाजिक संस्था स्टेपिंग स्टोन्स ट्रस्ट के प्रतिनिधि मोहम्मद शादाब ने कहा पंजाब की धरती ने भाईचारे और इंसानियत का सबक सिखाया। हमारी कोशिश रही कि न सिर्फ राहत सामग्री पहुँचाई जाए, बल्कि पीड़ितों के दुःख और दर्द में भी शरीक होकर उनका मनोबल बढ़ाया जाए। यह सेवा हमारा फर्ज़ और इंसानियत की जिम्मेदारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button