पाकुड़

मोहिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता समेत विधायक भी

MLAs along with senior leaders also attended the meeting of Mohila Morcha

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़।कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया हेतु प्रदेश से आये ऑब्जर्वर पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह व ऑब्जर्वर सुल्तान अहमद ने पाकुड़ कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए। साथ ही विधायक निशात आलम ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। मुख्य अतिथियों के पहुंचते ही महिला मोर्चा के अध्यक्ष शहनाज बेगम ने गुलदस्ता भेंट कर जोरदार तरीके से स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से सभा गूंज उठी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चाएं हुई। चर्चा उपरांत अध्यक्ष चयन प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखते हुए रणनीति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button