शामली

पड़ोस के लोगों पर लगाया मोबाइल चोरी करने का आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के कई लोगों पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी नफीस ने बताया कि पीड़ित ने अपना एंड्रॉयड फोन चार्जिंग पर लगा रखा था पीड़ित का आरोप है कि उसके मोहल्ले के कई लोगों ने एक राय होकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित ने जब मोबाइल चोरी होने पर शक जाहिर करते हुए उक्त लोगों से मोबाइल की मांग की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने गुरुवार को थाने पर पहुंचकर अपने मोहल्ले के ही कई लोगों पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उनके विरुद्ध तहरीर दी है पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button