खैरथल

चिटफंड कंपनी के फरार होने की खबर

निवेशकों मे हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल। खैरथल जिले में हजारों लोगों के साथ चिटफंड कंपनी की ठगी का मामला सामने आया है.नव अंश निधि इंडिया लिमिटेड मातोर नामक चिटफंड कंपनी निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गई. कंपनी के फरार होने की खबर सुनकर निवेशकों में हड़कंप मच गया. लोग चिटफंड कंपनी के दफ्तर पहुंचे. दफ्तर पर ताले लटके हुए मिले. कंपनी के संचालकों का नंबर भी स्विच ऑफ मिला. खबर फैलने के साथ लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

बताया जा रहा कि ज्यादा कमाई के चक्कर मे लालच मे लोगो ने अपनी मेहनत की कमाई दाव पर लगाई है

हजारों लोगों ने मेहनत की कमाई चिटफंड कंपनी में निवेश कर दी. चिटफंड कंपनी के एजेंट खैरथल  जिले तक फैल गये. भोले भाले लोगों को सपने दिखाकर गाढ़ी कमाई कंपनी के खाते में जमा कराई जाती. एजेंट के निशाने पर ज्यादातर छोटे दुकानदार होते थे.खैरथल में कम्पनी को लेकर लोगों में चर्चा रही कुछ खाताधारियों ने बताया कम्पनी बड़ी रकम लेकर फरार हुई है

निवेशकों में ज्यादातर छोटे दुकानदार , दुकानों पर नौकरी करने वाले, चाय वाले, हेयर सैलून वाले, छोटे दुकानदारों और घरेलू महिलाएं शामिल बताये जा रहे है कुछ लोगो का कहना है कि कम्पनी मे मोटा निवेश करने वालो की संख्या भी ज्यादा है

भविष्य में ही पता लगेगा कि कम्पनी का वास्तविक सच क्या है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button