अमरोहा

आरटीआई कार्यकर्ताओं को दी जाए सुरक्षा

एसोसिएशन ने डीएम से की मांग, कहा- बीएसए और बीईओ कार्यालयों में भ्रष्टाचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की मांग को लेकर आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष पंडित मनु शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम बृजपाल सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से समयबद्ध और स्पष्ट सूचना देने को कहा गया है। एसोसिएशन ने बीएसए और बीईओ कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने की मांग की है। संगठन ने विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग रखी है। विभागों में प्राइवेट कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। विद्युत विभाग में बिल संशोधन और मीटर परीक्षण को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग में मिलीभगत रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव संजीव जिंदल, दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह सोनू, राजीव कुमार शर्मा, जगदीश प्रजापति, ईश्वर सिंह बॉबी, रोहित चौधरी, शानू कुरैशी, राष्ट्रीय सिंह, मोहम्मद शाहबाज और कैफ आलम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button