अमरोहा
प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में चोरी
सीसीटीवी में कैद हुई 2 घंटे की वारदात, पुलिस ने पुजारी को घटना छिपाने को कहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।शुक्रवार सुबह आरती के लिए पहुंचे पुजारी को मंदिर में सामान बिखरा मिला। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोरों ने करीब 2 घंटे तक मंदिर में सामान खंगाला।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने से उन्हें चौकी भेज दिया गया। चौकी में दरोगा ने पुजारी को चोरी की घटना किसी को न बताने की हिदायत दी। मंदिर थाने से कुछ दूरी पर स्थित है। पुलिस पूरी घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


