
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ दुकानदार ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची मोहल्ले की चक्की से चावल लेने गई थी। आरोपी दुकानदार उसे दुकान के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची का दुपट्टा हटाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।बच्ची ने किसी तरह बहाना बनाकर खुद को छुड़ाया और घर भाग गई। घर पहुंचकर वह रोने लगी। मां ने जब कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोग बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे।थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



