झारखण्ड सरकार की उपलब्धि, जिला प्रशासन ने नवनियुक्त चौकीदारों को बांटे नियुक्ति पत्र, विधायक ने की शिरकत
Achievement of Jharkhand government, district administration distributed appointment letters to newly appointed Chowkidars, MLA participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ रविन्द्र भवन स्थित चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बतौर मुख्यातिथि विधायक प्रो प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू , उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त 247 चौकीदारों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव व विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। आयोजित नियुक्ति वितरण समारोह में आंगनबाड़ी सहायिका, 18 सेविकाओं को भी नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शपथ अनुसार आप की जिम्मेवारी को इमानदारी से निभाएं, जिससे आपके समाज के साथ आपके परिवार का भी विकास तय मानक के अनुरूप हो। उन्होंने सख्त ताकीद करते हुए कहा कि नशे से अपने आप को दूरी बनाकर रहे। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त नशे में रहे कर्मियों की नौकरी छीन लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि बुराइयों को दूर करने की कोशिश कर ने हैं, जिससे आपके साथ समाज का भी उत्थान हो सके। वही विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि यह काबिले तारीफ है जिला प्रशासन यानी उपायुक्त पाकुड़ की टीम पूरी पारदर्शिता के साथ चौकीदार सहित सहायिका और सेविका बहाली की प्रकिया पूरी करते हुए नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे हैं। उन्होंने चौकीदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो गाइडलाइन बतायी गई है उसी के अनुरूप कार्य करना है। बैठक में विधायक हेमलाल मुर्मू के सुपुत्र विकास मुर्मू, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, समाज कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह समेत प्रमुख, उप प्रमुख अन्य ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।



