शामली
स्कूल- कॉलेज के बाहर चलाया एंटी रोमियो व साइबर जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाने की महिला कांस्टेबल के द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और एंटी रोमियो कानून के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए और पंपलेट वितरित किए गए।महिला कांस्टेबल मिथिलेश ने बताया कि यह अभियान सरकार की योजनाओं के अनुरूप चलाया जा रहा है, ताकि समाज में विशेषकर युवा वर्ग को सुरक्षित और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं को इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपाय भी समझाए गए।इस दौरान छात्राओं ने भी जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि छात्राएं बिना भय के सुरक्षित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकें।हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की और बताया कि समय पढ़ने पर हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेकर अपनी सुरक्षा कर सकती है।


