शामली

शराबी पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर मारपीट करने व शराब पीकर आए दिन पीड़ित को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आरोपी पुत्र के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। शनिवार को कस्बा निवासी तेजपाल ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीने का आदी हो गया है जो आए दिन शराब पीकर पीड़ित व उसके परिवार को परेशान करता है। जब‌ पीड़ित अपने पुत्र को शराब पीने से रोकने और देर रात तक घर नहीं आने का विरोध करता है तो आरोपी उनके साथ मारपीट करता है। पीड़ित पिता ने थाने पर पहुंचकर कलयुगी  पुत्र के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button