पाकुड़
दीदी कैफे/दीदी किचेन का पुलिस केन्द्र में लगे इंस्टॉल में उठाये स्वादिष्ट भोजन/ नास्ता का लुत्फ
Enjoy delicious food/snacks at Didi Cafe/Didi Kitchen set up at Police Station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पुलिस केन्द्र पाकुड़ परिसर में 12 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2025 तक यानी आयोजित तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ पुलिस/ जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल करते हुए पुलिस केन्द्र परिसर में दीदी कैफे/दीदी किचेन का इंस्टॉल लगाया गया है। जिसमें संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आये पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी गरमा- गरम एवं स्वादिष्ट भोजन/जलपान का आनंद ले रहे हैं। साथ ही सभी मीडिया बंधु से अनुरोध किया है कि आप भी दीदी कैफे/दीदी किचेन में जाकर गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएं।



