शामली

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे मनाया गया हिंदी दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. बृजभूषण द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा होती है। उन्होंने कहा कि भारत विविध भाषाओं का देश है, जिसकी विशेषता भारतीय संस्कृति और साहित्य ने सहेजकर रखी है। प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में अंग्रेजी का बोलबाला बढ़ता जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में हिंदी, चीनी, रूसी भाषाओं का वैश्विक प्रभाव भी बढ़ेगा और हिंदी का परचम विश्व पटल पर लहराएगा।इस मौके पर लघु कथा और लघु काव्य प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल डॉ सीमा सिंह, डॉ पंकज चौधरी एवं डॉ श्याम बाबू ने प्रतिभागी छात्राओं की रचनाओं का मूल्यांकन किया। लघु काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, सादिया एवं प्रिंसी सैनी ने हासिल किया, द्वितीय स्थान तेहरीन को मिला जबकि तृतीय स्थान महविश को प्रदान किया गया। वहीं, लघु कथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तेहरीन, द्वितीय स्थान महविश और तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया।प्राचार्य प्रो. बृजभूषण ने सभी छात्राओं को उनके सृजनात्मक प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया और हिंदी भाषा के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ श्याम बाबू ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और दर्जनों और छात्राएं मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button