शहर के होटलों में नियमावली अनुपालन हेतु की गई जांच
Inspection done in city hotels for compliance with rules

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहरी क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति संचालन किए जा रहे विवाह भवन, बैक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 के अनुपालन की समीक्षा हेतु आज जांच अभियान चलाया गया। इस जांच में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री प्रमोद आनन्द तथा नगर परिषद प्रशासक श्री अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में –
1. होटल अतिथि पैलेस में कई प्रकार की त्रुटियां पाई गईं। होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर सभी त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया गया।
2. होटल विराज पैलेस में भी कई खामियां पाई गईं। संबंधित प्रबंधन को नोटिस के माध्यम से 24 घंटे के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं करने पर नियमानुसार इसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

