पाकुड़

विधायक समेत डीसी- एसपी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के ध्यानार्थ दिखाया हरी झंडी

MLA along with DC-SP flagged off the Healthy Women, Strong Family Campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर रविन्द्र भवन परिसर से माननीय विधायक, लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू, विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी व उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सांसद प्रतिनिधि, जेएमएम एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को लेकर आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। ये सभी प्रखण्डों में जाकर लोगों को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के बारे में जागरूक करेगा। ये अभियान पाकुड़ जिले के प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल जांच, टीबी रोगियों के लिए सहायता और परामर्श, डायबिटीज एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, मेनोपॉज़ काउंसलिंग एवं परिवार नियोजन परामर्श, डेंटल, नेत्र एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं, ब्लड डोनेशन कैंप आदि का आयोजन किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button