बेतुल

बैतूल आठनेर  अर्थात्, धर्म की रक्षा करने वाला स्वयं धर्म द्वारा संरक्षित होता है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल आठनेर  एकल अभियान श्री हरि कथा अभियान के तत्वावधान में सत्र 2025-26 का दश-दिवसीय वार्षिक व्यास दक्षता वर्ग आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 10 सितम्बर 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक माधव गौशाला, संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कू दास महाराज जी की तपोस्थली, रानीपुर अंचल, बैतूल में सम्पन्न होगा।
यह वार्षिक वर्ग न केवल व्यास साधना और कथा वाचन की दक्षता को विकसित करने का अवसर है, बल्कि यह आयोजन धर्म, समाज एवं राष्ट्र जागरण की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ग में धार्मिक शिक्षा, संगठनात्मक प्रशिक्षण तथा आध्यात्मिक जीवन मूल्यों के प्रसार पर विशेष बल दिया जाएगा सहभागी अंचल इस पावन अवसर पर विभिन्न अंचलों के व्यास एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इनमें प्रमुख रूप से नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा,सिवनी,बैतूल,छतरपुर,दमोह आदि अंचल सम्मिलित हैं। आयोजन की विशेषताएँ प्रतिदिन प्रातः एवं सायं संस्कारमूलक सत्र कथा वाचन एवं प्रवचन की व्यावहारिक साधना सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुशासन का प्रशिक्षण गौ-सेवा, योग एवं ध्यान साधना आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ग में सम्मिलित प्रत्येक व्यास न केवल धार्मिक कथाओं के माध्यम से समाज में संस्कार प्रवाह को गति देगा, बल्कि भारतीय संस्कृति की जड़ों को और गहरा करने का कार्य भी करेगा। धर्मो रक्षति रक्षितः अर्थात्, धर्म की रक्षा करने वाला स्वयं धर्म द्वारा संरक्षित होता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button