शामली

विद्युत विभाग की टीम ने आधी रात 150 घरों में की छापेमारी

11 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज

अत्यधिक लाइन लॉस के चलते की गई छापेमार कार्यवाही, विद्युत चोरों में मचा हड़कंप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए आधी रात को कस्बे के करीब 150 घरों में छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान 11 घरों में बिजली चोरी होते हुए पाई गई। विभाग की ओर से विद्युत चोरी के आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग की छापेमार कार्यवाही से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
गुरुवार रात्रि 12 बजे अधीक्षण अभियंता शामली वीरेंद्र कुमार एवं अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश गौतम के निर्देश पर अत्यधिक लाइन लॉस के चलते विद्युत विभाग की टीम ने एसडीओ कैराना अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे के कई मोहल्लों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कस्बे के मोहल्ला आलकलां, इस्लामनगर व रामड़ा रोड पर स्थित करीब 150 घरों में चेकिंग की। इस दौरान 11 घरों में विद्युत मीटर के अतिरिक्त कटिया तार डालकर बिजली इस्तेमाल होते हुए पाई गई। टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए बिजली चोरी के लिए प्रयोग किये जा रहे केबिल आदि जब्त कर लिये। टीम ने करीब दो घंटे तक अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान बिजली चोरों में हड़कंप मचा नजर आया। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस भी विद्युत टीम के साथ में मौजूद रही। उधर, कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी तालाब देवीमन्दिर में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अत्यधिक लाइन लॉस के चलते विद्युत चोरी रोकने हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान 11 घरों में बिजली चोरी होते हुए मिली है। बिजली चोरी के सभी आरोपियों के विरुद्ध एन्टी पावर थेफ्ट थाना शामली में विद्युत अधिनियम की धारा-135 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विभाग की अनुमति के बगैर मीटर की लोकेशन परिवर्तित कर रहे है। ऐसा करना गैर-कानूनी है। मीटर को विस्थापित करने  वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button