शामली
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई मारपीट में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हंगामा किया। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी वकील का आरोप है कि उसका पड़ोसी अय्यूब एवं उसका परिवार रंजिश रखता है रंजिश के चलते विगत शुक्रवार को आरोपियों ने पीड़ित के परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान समाज के लोगों ने दोनों पक्षों का बैठाकर समझौता करा दिया था। पीड़ित का आरोप है कि देर रात पड़ोसी अपने परिवार के लोगों के साथ पीड़ित के घर में घुस आया और पीड़ित एवं उसकी पुत्री चंद व नरगिस सहित पुत्र नदीम के साथ मारपीट कर दी।दूसरे पक्ष से अय्यूब की पत्नी वसीला व उसकी पुत्रवधू सलमा ने वकील व उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। शनिवार को वकील पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने व उनका डॉक्टरी परीक्षा नहीं कराने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हंगामा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


