अमेठी

दो दिवसीय अवधी साहित्यकारों और कलमकारों का हुआ विमर्श विमोचन एवं सम्मान का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के छठवें स्थापना दिवस पर आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज में दो दिवसीय अवधी साहित्यकारों और कलमकारों का विमर्श विमोचन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ।राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में वैश्विक परिदृश्य में हिंदी और हिन्दी साहित्य के संवर्धन में अवधी की भूमिका को लेकर विस्तार से गहन चर्चा की गई। साहित्यकारों के इस संगम में देश के विभिन्न प्रान्तों उत्तर प्रदेश सहित तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश,महाराष्ट्र,केरल,मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली से पधारे नामचीन साहित्यकारों ने भाग लिया।इस आयोजन के प्रथम दिन में आयोजित कवि सम्मेलन में अमेठी व आसपास के 37 कवियों ने अपनी काव्यांजलि दी वही दूसरे दिन विचार व्याख्यान में साहित्यकारों ने अवधी साहित्य के संवर्धन में अपने सुझाव दिए। दो सत्रों में वैश्विक स्तर पर हिन्दी साहित्य का परिदृश्य एवं हिन्दी साहित्य सम्वर्द्धन में अवधी की भूमिका पर गहन विचार विमर्श साहित्य मनीषियों द्वारा किया ज्ञान।डॉ अर्जुन पाण्डेय द्वारा रचित सद्य: प्रकाशित ‘सोने मा सोहागा’ अवधी कहानी संग्रह के विमोचन के साथ पूर्व गृह सचिव जिया लाल की पुस्तक अंधेरों के उजाले एवं राम-लखन तिवारी की पुस्तक साहित्य सृजन का विमोचन हुआ। साहित्यकारों को गोस्वामी तुलसीदास एवं मलिक मोहम्मद जायसी अवधी सम्मान से सम्मानित किया गया।स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में तमिलनाडु से एम गोविंद राजन, डॉ ए भवानी,आंध्रप्रदेश से प्रोफेसर विजया भारती जेल्दी,भोपाल से प्रयास जोसी,सुधा कांत मिश्र बेलाला,शिवाकांत त्रिपाठी सरस,राजस्थान से प्रोफेसर हेमराज मीणा,दिल्ली से मनोज मिश्र,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ रामबहादुर मिश्र,हिन्दी संस्थान लखनऊ से डॉ अमिता दुबे,पूर्व गृह सचिव बिहार जिया लाल आर्य,पूर्व कुलसचिव पारसनाथ प्रसाद,राजेश विक्रांत मुंबई,साहित्य भूषण डॉ दयाराम मौर्य, जसरा से राम-लखन प्रजापति लखनऊ से इं सुनील बाजपेई,डॉ रश्मि शील, अरुण तिवारी, कुमार तरल,बाराबंकी से योगेन्द्र मधुप, शिक्षाविद रत्नेश कुमार गौतम, हरि नाथ शुक्ल हरि,नरेन्द्र प्रताप शुक्ल, अनीस देहाती , कुंजबिहारी मौर्य, प्रबंधक डॉ देवमणि तिवारी,डॉ शिवम् तिवारी सहित संस्थान के सम्मानित कवि एवं साहित्यकार रामेश्वर सिंह निर्वाह, राजेंद्र शुक्ल अमरेश,जगदम्बा तिवारी मधुर,सब्बीर अहमद सूरी एवं डॉ अभिमन्यु पाण्डेय आदि को तुलसी एवं जायसी सम्मान से अलंकृत किया गया।साहित्यिक समारोह में पधारे साहित्यकारों का स्वागत अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवम तिवारी ने किया।इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button