शामली

यमुना में मिला था एक शव,

पांच दिन बाद भी नहीं हुई पहचान तो किसने किया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना के साल्हापुर में यमुना तट पर मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम के बाद शामली की एक एनजीओ ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।साल्हापुर के यमुना तट पर मिले शव का पोस्टमार्टम के बाद शामली की एनजीओ द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव साल्हापुर में बीते आठ सितंबर को यमुना नदी के तट पर लावारिश अवस्था मे नग्न शव मिला था। खेतों में लकडी बीनने वाली महिलाओं ने नग्न शव के देखकर ग्रामीणों को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही चौसाना व झिंझाना पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची थी और शव की पड़ताल करके पंचनामा भरा गया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया था। शुक्रवार तक शव की पहचान नही हो सकी थी, इसके बाद शामली के एक एनजीओ के सहयोग से पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव के संबंध मे कोई जानकारी नही मिली है। अलग अलग माध्यम से लापता लोगों के संबंध मे जानकारी जुटाई जा रही है ताकि हुलिए के मुताबिक पहचान हो सके। वही दूसरी ओर पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नही हो सकी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button