अमरोहा
आवारा पशुओं के लिए गौशाला की सुविधा होते हुए भी आवारा सांडो व गायों ने आतंक मचा रखा है प्रशासन खामोश बैठा है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर के ग्राम कनेटा में आवारा सांडों व गायों ने आतंक मचा रखा है l प्रशासन इस तरफ को गौर करने को तैयार नहीं है l देखने की बात है l कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार आवारा पशुओं के लिए गौशाला आदि सभी तरह की सुविधा दे रहे हैं l उसके बावजूद भी प्रशासन के अधिकारी उन पशुओं को गौशाला भिजवाने के लिए तैयार नहीं है l अधिकारी अनजान बने हुए है l और कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद भी इस तरफ आधिकारी गौर करने को तैयार नहीं और किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान दे रहे हैं l और रातों में किसान अपने खेतों की देखभाली करते रहते हैं l और दिन में वह सारा दिन गाँव में घूमते और आने जाने वाले लोगो को रास्ते में उन्हें उनसे खतरा बना रहता है l जिससे कि उन्हें बीमार होने और खेतों की देख भाली कर रहे l किसानो को उनसे अपनी जान माल का खतरा आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है देखने की बात है l कि प्रशासन के अधिकारी इस पर किया कार्रवाई करते हैं और कब तक आवारा सांडो और गायों का आतंक समाप्त होता है l



