बिजनौर

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। नहटौर इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।आग लगने से भारी मात्रा में पटाखे व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड व फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारीयों की सतर्कता से किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है । पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे ने बताया कि नहटौर के मोहल्ला हलवाईयान निवासी अनुभव वर्मा ने नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम आंकू में पटाखा फैक्ट्री व पटाखा भंडारण का काम कर रखा है। रविवार की दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जांच में पाया गया कि पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस 5 जुलाई 2030 तक वैध है और फिलहाल जांच में आग चिंगारी लगने से होना माना जा रहा है। शेष विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button