शामली
शव पोस्टमार्टम से आया,गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल में तीन दिन पूर्व हुई विविधता की संदिग्ध मौत के बाद शव पीएम से आने के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए। शव गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया है। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला चंदनपुरी निवासी रियाजुद्दीन की पुत्री गुलशना की शादी नो वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी जावेद के साथ हुई थी। विगत शनिवार को विवाहिता की घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता की मौत की खबर सुनते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए थे और पति सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस में मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को शव पोस्टमार्टम से आने के बाद मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले गए और गमगीन माहौल में शव को ले जाकर सपुर्द ए खाक कर दिया है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों ने थाने पर तहरीर नहीं दी पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।


