गाजियाबाद

“लोकार्पण तो हो गया… पर नाम के लोकार्पण का क्या?”

और पैतरे बाजी की राजनीति भी उजागर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद  :  लोनी में आज जवाहर नगर मार्केट की गली  का लोकार्पण धूमधाम से हो गया। विधायक निधि से बनी इस सड़क का फीता तो विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने ही काटा, पर असली चर्चा फीते से ज़्यादा मौके पर लगी नेमप्लेट की हो रही।
कहावत याद आ गई — “काम किसी और का… नाम किसी और का”।
गली में मकान है भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का, गली का निर्माण उनके प्रयासों से हुआ, लेकिन नेमप्लेट पर उनका नाम ही नदारद है मज़े की बात तो ये कि वार्ड से  दूर रहने वालों लोगों के नाम प्रस्तावक के रुप में प्लेट पर दर्ज कर दिए गए।
कार्यकर्ताओं में चर्चा है ये महज अनदेखी है या फिर जानबूझकर किया गया “राजनीतिक अपमान” — ये तो भाजपा के जानकार या अंदरखाने के लोग ही बताएँगे।
पर फिलहाल गलियारों में यही चर्चा है कि क्या यही है भाजपा का अनुशासन या फिर यह आपसी पैतरेबाज़ी का नमूना है?
लोनी के लोग कह रहे हैं कि मार्ग पर टाइले तो  नई  है पर पार्टी के रिश्तों पर आई दरारें पुरानी हो गई है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button