कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी के० राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे पाकुड़, तनवीर आलम भी रहे मौजूद, बैठक में करेंगे शिरकत
Congress's Jharkhand in-charge K. Raju and state president Keshav Mahato Kamlesh reached Pakur, Tanveer Alam was also present, will participate in the meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सी०डब्लू० सी० के स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश प्रभारी के० राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुबोध सुबोधकांत सहाय, सतीश पॉल मुंजनी देर शाम पाकुड़ पहुंचे। मंगलवार को कांग्रेस की होने जा रही बैठक में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे और ग्राम पंचायत स्तरीय सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा उपरांत मार्गदर्शन देंगे। वही कांग्रेस झारखण्ड प्रभारी के० राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुबोध सुबोधकांत सहाय, सतीश पॉल मुंजनी व कांग्रेस के उभरता हुआ चेहरा तनवीर आलम के पहुंचते ही जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक समेत यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष अमीर हमजा व मुखिया पति मो० सेलिम हुसैन समेत अन्य के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर मुख्यातिथि का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। वही तनवीर आलम ने पाकुड़ कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुख्य अतिथि को बारी – बारी परिचय भी कराया।



