शामली

राष्ट्रीय मध्यस्ता अभियान,न्याय का सशक्त स्तंभ बन रहा भारत 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
कांधला।न्याय के सार्वभौमिक अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक क्रांतिकारी पहल की है, जिसका नाम है,राष्ट्रीय मध्यस्ता अभियान। इस अभियान क्या अंतर्गत न्यायालय से आए चैन पाल सिंह ने लोगों को जागरूक किया और बताया कि सभी नागरिक बिना किसी आर्थिक या सामाजिक भेदभाव के, न्याय दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।चाहे वह पुरुष हो या महिला,आर्थिक रूप से कमजोर हो या सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग अब हर किसी को मिलेगा निशुल्क कानूनी सहायता।इस महत्वपूर्ण प्रयास को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग को न्याय के द्वार तक पहुँचाना है।यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रखा जाए।सभी को समान अधिकार मिलें, यही इसकी प्रमुख मूल भावना है।इस अभियान के तहत, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, दीवानी न्यायालय परिसर, में विशेषज्ञ वकील तैनात हैं, जो निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा, देशव्यापी उपलब्ध NALSA हेल्पलाइन नंबर – 15100 पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button