बाराबंकी

थाना परिसर में दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

लोगों को दी सख्त हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

बाराबंकी। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना सफदरगंज मुख्यालय पर  क्षेत्राधिकारी की मौजूदूगी मे दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एव सम्भ्रान्त जनो के बीच बैठक सम्पन हुई।
सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों से त्योहार को परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए दुर्गा पंडाल, महिला सुरक्षा, आग से बचाव, विद्युत सप्लाई, मूर्ति विसर्जन आदि के बारे मे विस्तृत रूप से सभी को जानकारी देते हुए कहा कि पंडाल में लाइटिंग कार्य में कटे हुए तारों का उपयोग बिल्कुल न करें। कई बार विद्युत करंट से दुर्घटनाएं सुनने को मिलती हैं। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महिला सुरक्षा और शान्ति माहौल बनाएं रखने हेतु पहले से ही रणनीति बना ले। थाना क्षेत्र में पूर्व से ही स्थापित की जाने वाली ही मूर्तियां स्थापित की जाएगी। यदि किसी को नई मूर्ति स्थापित करनी है। तो वह पहले अनुमति प्राप्त कर ले। यदि बिना अनुमति के किसी के द्वारा मूर्ति स्थापित की गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
 पीस कमेटी मे उपस्थित लोगो से अपील करते हुए थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया  ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव मे अश्लील गाने बिल्कुल न बजे धार्मिक आयोजन है धार्मिक गाने ही बजे। पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर दुर्गा पांडलो के अध्यक्ष और सदस्यों से वार्ता करती रहेंगी, यदि कहीं पर विवाद उत्पन्न होने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पंडाल के पास यदि किसी के द्वारा शराब का सेवन किया गया हुआ मिला तो मशीन से जांच कर कार्रवाई भी की जायेगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोग शांति माहौल में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाएं।
       थाना प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने उपस्थित लोगो से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि क्षेत्र मे 80 85 जगहों पर प्रतिमाओ का पंडाल पूर्व बनाया जायेगा। मूर्तियों की नंबरिंग की जायेगी ताकि जुलूस को लेकर कोई समस्या न हो उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर वालंटियर नियुक्त करे जो पुलिस का काम करेंगे। प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि जुलूस के दौरान मूर्ति को आगे पीछे करने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए नंबरिंग की जायेगी तथा जुलुस या पंडाल के पास यदि किसी के द्वारा शराब का सेवन किया गया हुआ मिला तो मशीन से जांच कर कार्रवाई भी की जायेगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोग शांति माहौल में शारदीय नवरात्र धूमधाम की अपील की।
इस मौक़े पर वरिष्ट उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी अजहर खान, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल,हे कांस्टेबल रणविजय सिंह,अंबल सिंह, रमेश पटेल, हरिकांत आदि पुलिस बल के रसौली  दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,प्रधान अनिल वर्मा बिरौली, जकरिया प्रधान अनिल वर्मा , मसूद रियाज प्रधान, सरताज आलम कल्लू समाजसेवी, इस्लाम राइन, जाफर कुरैशी, पंडित कमलेश अवस्थी, डॉ अर्जुन गुप्ता, लाला अजय श्रीवास्तव, दीपांशु श्रीवास्तव, विजय यादव सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button