गोड्डा

हिंदी दिवस पर स्वामी विवेकानंद क्लब ने किया कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। मेरा युवा भारत गोड्डा के जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद क्लब के सदस्यों द्वारा हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन कुशमहारा पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रितेश कुमार रहे। जिन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। दरअसल 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इस दिन का काफी ऐतिहासिक महत्त्व था। ऐसे में हिंदी को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने यह दिन हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाना तय किया। 1953 में 14 सितंबर को पहला आधिकारिक हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी भाषा भारत के अलग अलग राज्यों के अलग अलग धर्मों, जातियों, संस्कृति, वेशभूषा व खान-पान वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखती है। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग और युवा मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button