राजस्थान

फसल खराब! किसानों ने खराब हुई ग्वार की फसल पर चलाया ट्रैक्टर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। रीगंस क्षेत्र में अतिवृष्टि से ग्वार, बाजरा, मूंग मे अतिवृष्टि से फसलें चौपट हो गई। ग्वार की फसल अत्यधिक बर्षा से ख़राब होकर गलन हो गई। जो बची हुई है उसमें दाना नहीं आने से परेशान किसानों ने ग्वार की फसल पर टेक्टर चलाकर जुताई कर रहे है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। फसल बोते समय बुवाई, जुताई बीज, खाद के लगभग तीन चार हजार रूपये प्रति बीघा की लागत आती है। उसमें निराई गुडाई की किसान की मेहनत मजदूरी अलग है। अब किसान की फसल बर्बाद होने से उसमें टेक्टर चलाने का खर्चा अलग आ रहा है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे ही बाजरा की फसल आडी गिरने से फसल चौपट हो गई है बाजरा के सिट्टे कले पड़ गये और बाजरे में कालापन और गोन्द आ गया है जिससे किसान को काफी नुकसान झेलना पड रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी सदस्य केशाराम धायल,तहसील सचिव भूदाराम बगडिया ने सरकार से मांग की है कि सरकार और फसल बीमा कम्पनियां किसानों को तुरन्त प्रभाव से सहयोग प्रदान करे और फसल बीमा की भरपाई तुरन्त प्रभाव से करे: अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रीगंस सीकर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button