गाजियाबाद
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा बोले –
उत्तर कुमार की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का नतीजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाज़ियाबाद। देहाती फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार उत्तर कुमार की गिरफ्तारी पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक साजिश प्रतीत होता है। मनोज धामा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही उत्तर कुमार को क्लीन चिट दे दी थी। “ऐसे में अचानक अमरोहा से उनकी गिरफ्तारी करना समझ से परे है। आखिर किस दबाव में यह कार्यवाही की गई और पुलिस ने जांच रिपोर्ट लगाने के बाद कौन से नए साक्ष्य जुटा लिए?” उन्होंने कहा। धामा ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष को साजिश का शिकार न बनना पड़


