ललितपुर
असहाय गौ वंश की सेवा अतुलनीय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपूर। अखिल भारतीय श्री पटवा महासभा इकाई ललितपुर अध्यक्ष वासुदेव पटवा के परमपूज्य पिता जी स्व, श्री गोविन्द दास पटवा जी की 35 वी पुण्यतिथि पर गौ पुत्र सेना गोशाला वणीऀ चोराहा पर किया गया जिसमें उन्होंने यह सन्देश देते हुए कहा कि घायल गौवंश की सेवा गोविन्द सेवा से कम नहीं है यह पूर्वजों के लिए अति उत्तम सुखदाई अपने पित्र देव तक इस सेवा को समर्पित किया जिसमें प्रेम भैया नामदेव ने कहा कि जैसा नाम वैसा ही काम को बताते हुए यह अनुष्ठान किया जाऐ तो निश्चित रूप से ही आपके एवं पूर्वजों के पुण्य कार्य का उदय हो स्वयं से किया गया श्रमदान सराहनीय है साथ ही कंचन घाट पर पितृ पक्ष के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है उसमें सभी लोगों ने प्रसाद वितरण किया और कथा श्रवण की अंत में बासुदेव पटवा ने अभी का आभार व्यक्त किया
आयोजन में लाल जी पटवा वासुदेव पटवा समाजसेवी प्रेम भैया नामदेव प्रशांत शुक्ला मनीष दुबे पं राजेन्द्र पुरोहित पं रामू महाराज जी रविन्द्र रजक राजीव चौबे ब्रजेश आदि उपस्थित रहे



