ललितपुर

विश्व ओजोन दिवस पर जिला गंगा समिति ने बच्चों में जगाई पर्यावरण की अलख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पृथ्वी की सुरक्षात्मक ओजोन परत के संरक्षण और गंगा नदी की शुद्धता के बीच के गहरे संबंध से अवगत कराना था।
स्कूल प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराना है। नमामि गंगे जैसी परियोजना से जुड़कर बच्चों में नदी संरक्षण की भावना मजबूत होगी l परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे ने कहा कि “ओजोन परत और गंगा नदी, दोनों ही हमारे पर्यावरण की रीढ़ हैं। ‘नमामि गंगे’ का लक्ष्य सिर्फ एक नदी को साफ करना नहीं, बल्कि एक सामूहिक पर्यावरणीय चेतना को जन्म देना है, जिसमें वायु, जल और भूमि सभी का संरक्षण शामिल है।”
“ओजोन की ढाल, गंगा की धार – दोनों से है जीवन अपार” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन राइटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे छात्रों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए इन दोनों की महत्ता को उजागर किया। छात्रों को जनपद में प्रवाहित नदियों और उनके पुनर्जीवन से सम्बंधित कार्यों की जानकारी भी प्रदान की गईl कक्षा 8 की छात्रा शाहनूर को नदी प्रेरक चुना गया l
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी भोला सिंह, प्रधानाचार्या गरिमा अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर रेनुका अग्रवाल, शिक्षक आशी जैन , संदीप अनुरागी, अन्तिमेष त्रिवेदी , अजिताभ स्वामी आदि उपस्थित रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button