टी ई टी की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक संगठन, डी एम को ज्ञापन दिया
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अगुवाई में हुआ रोड मार्च

प्रधानमंत्री से संसद में संशोधन विधेयक लाने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। 29जुलाई 2011के पूर्व नियुक्त अध्यापकों को एन सी टी ई नोटिफिकेशन के अनुसार टी ई टी और ट्रेनिंग से छूट दिए जाने की मांग को लेकर जिले के पांच शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद की अगुवाई में सोमवार को शिक्षकों ने रोड मार्च करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन डी एम को सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन संगठनों से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिक्षकों ने जामों रोड से कलेक्ट्रेट तक रोड मार्च किए।रोड मार्च के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश को वापस लेने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि आर टी ई एक्ट -2009तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के 29जुलाई 2011के नोटिफिकेशन आने से पूर्व उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों की संख्या उत्तर प्रदेश में दो लाख और देश में 25लाख से अधिक है। इन्हें टी ई टी परीक्षा से छूट प्रदान की गई है। 29जुलाई 2011से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी और ट्रेनिंग से छूट प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री से संसद में संशोधन विधेयक लाने की मांग की गई है।
रोड मार्च में शिक्षकों और शिक्षिकाओं का नेतृत्व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, महामंत्री रमाकांत मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री श्री राम सोनी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष किरन सिंह,अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव, महामंत्री अजय कुमार मौर्य और एस सी/,एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष देवीशंकर कनौजिया, अशोक कुमार वर्मा, रविकांत श्रीवास्तव, अवधेश प्रताप सिंह,मो तहसीन, सत्यदेव यादव, अवधेश मिश्रा,दुखराम, यदुनाथ यादव, इन्द्र पाल गौतम, फूलचंद बौद्ध, प्रवीण कुमार सिंह,मो असगर, रणजीत कुमार, रामहर्ष,वसीम अहमद ,गुरुचरण गौतम,शोभासरन, संतोष कुमार,नित्या यादव,शिक्षामित्र एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कनौजिया , जदुराई,ऊषा सिंह,ऊषा देवी,अनुपम,पुष्पा वर्मा, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार, प्रेरणा मिश्र, दिलीप कुमार उपाध्याय, अर्चना सिंह, कमल कुमार, मीना सिंह, तृप्ति सिंह , सुनील कुमार पाल,अलख कुमार मिश्र, रमेश चंद्र, दलबहादुर सिंह, सुनील सिंह, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार,, प्रमोद द्विवेदी, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, अनुराग यादव , पंकज शुक्ल, शालिनी आदि मौजूद रहे।
29जुलाई 2011से पूर्व कार्यरत शिक्षकों पर टी ई टी लागू किए जाने के सम्बन्ध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा कभी भी कोई अधिसूचना, विज्ञापन, शासनादेश आदि जारी नहीं किया गया है। 29जुलाई 2011से पूर्व कार्यरत शिक्षकों में अधिकांश शिक्षक टी ई टी परीक्षा देने की न्यूनतम अर्हता नहीं रखते क्योंकि उनके चयन के समय न्यूनतम अर्हताएं भिन्न भिन्न थीं। अतः ऐसे अध्यापकों के लिए टी ई टी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता न्यायोचित नहीं है।
अब्दुल रसीद
अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अमेठी


