सिंगरौली

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए तीसरे व्यक्ति की भी मौत, गांव में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। खुटार चौकी क्षेत्र के चितरबई गांव में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहे सहित आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गई। जबकि मृतक मोहन के मामा विनोद शाह गंभीर रूप से घायल थे मिली जानकारी में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना खुटार चौकी पुलिस को ग्रामीणों ने दी। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक चितरबई गांव निवासी मोहनलाल शाह पिता बाबू नंदन शाह उम्र 22 वर्ष, सुमन पटेल पिता गौरी शंकर पटेल उम्र 21 वर्ष एवं गुड्डू पिता गोगल शाह उम्र 32 वर्ष सोमवार की शाम भैस व बकरियों को चरा रहे थे। इस दौरान तेज चमक गरज के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ और आकाशीय बिजली गिरी थी, जिसकी चपेट में आने से मोहनलाल शाह और सुमन पटेल की मौके पर मौत हो गई। वही कई बकरियों की भी मौत हो गई है। जबकि गुड्डु उर्फ विनोद शाह गंभीर रूप से घायल की भी हुई मौत। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हृदय विदारक इस घटना की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। रोटी भी लगाते हुए परिजन घटना स्तर पर पहुंचे, जहां सबसे लिपटकर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की ओर से परिजनों को शांत बना दिया जा रहा था, लेकिन इस विभत्स घटना का मंजर देखकर परिजन खुद को नहीं रोक पा रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button