गोड्डा
दुर्गा पूजा को लेकर बसंतराय में शांति समिति की बैठक, पंडालों में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बसंतराय थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव और बीडीओ श्रीमान मरांडी, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी मौजूद रहे।
बीडीओ श्रीमान मरांडी ने पूजा समितियों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और सुरक्षित बिजली व्यवस्था का निर्देश दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। विसर्जन रूट, तिथि और समय का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। हर चौक-चौराहे और पूजा पंडालों में दंडाधिकारी सहित पुलिस जवान तैनात रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। साथ ही आम जनों से सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट से बचने की अपील की। बैठक में जिप सदस्य एहतेशाम उल हक, मुखिया रिंटू चौधरी, आलमगीर आलम, साजन मिश्रा, सीताराम खेतान, वरुण यादव, कैलाश पंडित, भारत पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



