जिला बचाओ आंदोलन को 40 दिन पूरे,
आखिर जिलें का नाम व मुख्यालय बदलने के बयान के बाद कब टूटेगी सीएम व सांसद की चुप्पी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: खैरथल-तिजारा जिले का नाम भृतहरी नगर करने और मुख्यालय खैरथल से अन्यत्र ले जाने के सीएम भजनलाल शर्मा के बयान और केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की सीएम को बधाई के बाद जिले की जनता के आंदोलन को मंगलवार को लगातार 40 वां दिन पूरा हुआ जिला बचाओ संघर्ष समिति का 25 वें दिन भी धरना जारी रहा धरने पर बड़ी संख्या मे लोगो ने पहुंच कर धरने को समर्थन देते हुए राज्य सरकार व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर विरोध प्रकट किया
वक्ताओ ने कहा की अब केवल एक ही मांग है की जिला का नाम खैरथल तिजारा रहे व मुख्यालय खैरथल में ही रहे वक्ताओ ने सरकार को चेतावनी भी दी की अगर सरकार मनमानी करेगी तो हर स्तर पर विरोध किया जायेगा
आज धरने में विधायक दीपचंद खैरिया,प्रधान बीपी सुमन ओम प्रकाश रोघा,विक्की चौधरी,संदीप पाटिल राजेश कृष्ण सिद्ध, जसवंत आर्य, हल्लू खान, पंकज रोघा, , उमाशंकर शर्मा,बाबू लाल सैनी, फकीर चंद,यादराम यादव,गिरीश,हर दयाल कमलेश शर्मा,हितार्थ शर्मा, सतीश चौधरी,तुलाराम,संदीप पाटिल,घनश्याम दास,अरूण शर्मा, अजय,संजय कुमार, राजेश गुप्ता, उमाशंकर वशिष्ठ, बाबू लाल,श्यामलाल शर्मा, नवबहार चौधरी,हरदयाल,महेश खण्डेलवाल, अनील,नीरज जोरवाल,कमरूद्दीन मांचा,असरफ तांता,आदिल खां,मुबारिक,शौकत खां,अनील रोहिल्ला, गोलू,प्रथम डाटा,मनोज कुमार,लक्ष्मण,सोनू,अंकित लाटा,त्रिभुवन शर्मा बास,कैलाश चंद सहित अनेको ग्रामीण व स्थानीय लोग मौजूद रहे!


