गाजियाबाद

लोनी कोतवाली के सामने खड़ी गाड़ी में लगी अचानक आग, मची भगदड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। मंगलवार देर शाम लोनी कोतवाली के सामने खड़ी एक गाड़ी अचानक धू-धू कर जल उठी। गाड़ी से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाने में हडकंप मच गया और फायर ब्रिगेड को तुरंत अलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। गाड़ी जहां खड़ी थी, उसके आसपास लाखों रुपए की अन्य लावारिस गाड़ियां भी खड़ी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि आग पर समय से काबू नहीं पाया गया तो ये गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाए और थाने के पास खड़ी लावारिस गाड़ियों को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button