रामपुर शाहबाद
सैफ़नी में भूड़ा मेले के समापन के बाद टेंट खोलते समय एक युवक की करंट लगने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफ़नी नगर में भूड़ा मेले के समापन के बाद टेंट खोलते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को हुई। मृतक सचिन (25 वर्ष) पुत्र सुरेश जो की सैफ़नी का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सचिन टेंट लगाने का काम करता था और भूड़ा मेले में लगी दुकान का टेंट खोल रहा था इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। आनन-फानन में उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सचिन की छह माह की एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।




