मेरठ

अभिव्यक्ति समिति ने आयोजित किया वार ऑफ विट्स अंतरविभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

 

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) की साहित्यिक समिति अभिव्यक्ति – द लिटरेरी लोर ने दो दिवसीय अंतरविभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता “वार ऑफ विट्स” का सफल आयोजन 15 और 16 सितम्बर को किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, स्पष्ट अभिव्यक्ति तथा समसामयिक विषयों पर स्वस्थ संवाद की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के. सिंह, डीन वेलफेयर डॉ. हनी तोमर तथा विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता के संचालन और सफलता में अभिव्यक्ति समिति की संकाय संयोजक डॉ. रिन्नी शेरावत और श्री इरफान अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह प्रतियोगिता तीन चरणों में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने राजनीति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नारीवाद सहित अनेक वैश्विक और सामाजिक मुद्दों पर अपने पक्ष और प्रतिपक्ष प्रस्तुत किए। चयनित टीमों ने 16 सितम्बर को ऑडिटोरियम-4 में सेमीफाइनल और फाइनल में भाग लिया। अंतिम चरण में शीर्ष दो टीमों ने चैंपियनशिप के लिए मुकाबला किया।निर्णायक मंडल में डॉ. रिन्नी शेरावत, इरफान अली, शुऐब अफताब, किट्टू चौधरी और सुश्री इशिता अहलावत शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, प्रस्तुति, स्पष्टता और प्रत्युत्तर की क्षमता के आधार पर किया।कड़े मुकाबले के बाद परिणाम घोषित हुए – प्रथम पुरस्कार द वर्बल विन्डिकेटर्स (केमिकल शाखा), द्वितीय पुरस्कार द ब्रेनस्टॉर्म पायोनियर्स (एआई शाखा) और तृतीय पुरस्कार द एसेन्डेन्ट (बायोटेक शाखा) ने प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक डॉ. एस.के. सिंह ने स्वयं विजेता टीमों को सम्मानित किया और उनकी तार्किक क्षमता तथा वाक्पटुता की सराहना की।समापन अवसर पर संकाय संयोजक डॉ. रिन्नी शेरावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, विविध दृष्टिकोणों का सम्मान करने और संवाद कौशल को विकसित करने का सशक्त मंच भी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button