बरेली

बरेली चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को आड़े हाथों लिया  

खत्म हो चुकी हैं सरकार की संवेदनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बरेली में कहा कि यूपी विकास के रास्ते पर नहीं, विनाश के रास्ते पर चल रहा है। वाराणसी में जन्म के दो घंटे बाद नवजात और उसकी मां को अस्पताल से निकाल दिया गया। इस सरकार में संवेदनाएं खत्म हो चुकी हैं।मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। देश में नेपाल जैसे हालात हो रहे हैं। लोगों का सरकार से भरोसा उठ रहा है।
बरेली में प्रबुद्धजन सम्मलेन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में सरकार कहती है हम चांद पर जा रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। जातिगत जनगणना में आर्थिक गणना भी की जाए। जातिगत जनगणना 1931 के बाद से संपूर्ण जनगणना नहीं हुई है। समय आ गया है कि धन धरती में बंटवारा होना चाहिए। मंडल कमीशन की सारी सिफारिशें लागू होनी चाहिए।
कहा कि लगातार सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। सरकारी विभागों में नौकरियों खत्म की जा रही है। इस निकम्मी सरकारी व्यवस्था ने बेड़ियां डाल रखी है।  उन्होंने कहा कि देश का एक बड़ा हिसा गांव में रहता है। इन सरकारों को गरीबों के खून से सनी दीवारें नहीं दिखाई देती है। चारों तरफ से किसानों की आफत आ गई। यूरिया की व्यवस्था भी सरकार नहीं करा पा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button