बेतुल

बैतूल अब सप्ताह में तीन दिन खुलेगा उपतहसील न्यायालय

किसान संघर्ष समिति की पहल रंग लाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बोरदेही क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। 23 पंचायतों के ग्रामीणों की लंबी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। किसान संघर्ष समिति आमला के लगातार प्रयासों और कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन का असर हुआ है। अब सप्ताह में तीन दिन उपतहसील न्यायालय बोरदेही में ही लगेगा जिससे किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार यदुवंशी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक से चर्चा की थी और कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए उपतहसील और न्यायालय की नियमित व्यवस्था बहाल कर दी है। अब प्रत्येक सोमवार, बुधवार और गुरुवार को बोरदेही में उपतहसील और न्यायालय का कामकाज होगा। मंगलवार को जनसुनवाई होगी और शुक्रवार को आमला न्यायालय में कार्य होगा। उपतहसील बोरदेही के नियमित न खुलने से ग्रामीण 35 किलोमीटर दूर आमला तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर थे। दिनेश कुमार यदुवंशी ने एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया का आभार व्यक्त करते हुए उप तहसील को तहसील का दर्जा दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसानों और ग्रामीणों की एकजुटता की वजह से संभव हो पाई है। अब उन्हें खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कामों के लिए आमला के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button