हापुड़

हापुड़ के अस्पताल में हार्ट पेशेंट की मौत के बाद हंगामा, मारपीट में तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी अस्पताल में बुधवार सुबह एक हार्ट पेशेंट की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर निवासी 60 वर्षीय नरेश चंद शर्मा को सुबह 7:30 बजे हार्ट की समस्या के चलते अस्पताल लाया गया था। करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिल भुगतान के बाद स्टाफ और डॉक्टर से बहस शुरू कर दी। बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, और अस्पताल के कर्मचारियों व मरीज के परिजनों के बीच मारपीट हो गई।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button