बरेली
कुल्छा खुर्द में बिजली का काम शीघ्र पूरा करें ,
विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा आराम फरमा रहे हैं बिजली विभाग के अधिकारी
राजनीतिक वर्चस्व या नियम कानून किस की होगी जीत, यह अभी भविष्य की गर्त में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,मीरगंज । मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कुल्छा खुर्द में बिजली के काम में की जा रही गंभीर लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों को आडे हाथों लिया है । इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ मीरगंज को पत्र लिखा है।
कुल्छा खुर्द के ग्रामीण जनों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अलावा मीरगंज 119 विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा को अवगत कराया की गांव के कुछ लोग अपनी राजनीतिक रसूख के चलते गांव में पड़ी वाली नई विद्युत लाइन के काम में अवरोध पैदा कर रहे हैं इससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंच रही है । ग्रामीणों की शिकायत को क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने बड़ी गंभीरता से लिया है उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को पत्र लिखकर किसी भी राजनीतिक दवाव में काम कराने से बाज आने को कहा है उन्होंने कहा कि विभागीय मानकों के अनुरूप कार्य को अंजाम दिया जाना चाहिए ना कि किसी राजनीतिक प्रभाव में। उधर कुल्छा खुर्द के होते लाल मौर्य, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश , केसरी लाल , टेक शर्मा , मोहनलाल मौर्य, तोताराम , समेत दर्जन लोगों ने बिजली के काम पर रोक लगने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है । उधर पता चला है कि वर्तमान में कुल्छा खुर्द गांव राजनीतिक की भवर में फंस गया है वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच शुरू हुई शीत युद्ध में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं । वर्तमान प्रधान अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं उनके इस प्रयास के चलते बिजली विभाग के अधिकारी काम बंद करके आराम फरमा रहे हैं जबकि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा विभागीय अधिकारी को अति शीघ्र काम पूरा करने के पत्र लिख चुके हैं । देखना है यह है कि अब ग्रामीण स्तर पर शुरू हुए इस शीत युद्ध में वर्चस्व की जीत होती है या फिर नियम कानून की ।



