शामली
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित गांव खंद्रावली के समीप एक साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार घायल हो गया उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव ब्रहमखेडा निवासी व्यक्ति देवेंद्र सिंह किसी कार्य से साइकिल पर सवार होकर दिल्ली रोड स्थित गांव खंद्रावली के समीप जा रहा था। पीड़ित के अनुसार पीछे से आए एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी ।बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक सवार हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया।


