अमरोहा

दलित युवक पर तलवार से हमला

अमरोहा में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने काट दी नस, चंद्रशेखर आजाद ने दी आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र में एक दलित युवक पर दबंगों द्वारा किए गए तलवार हमले का मामला सामने आया है। घटना 17 अगस्त की है, जब मुसल्लेपुर गांव निवासी शिवम सिंह ने कुछ लोगों को अपने घर के बाहर शराब पीने से मना किया। सिद्धांत देवरा नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर शराब पी रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। दबंगों ने शिवम और उसके पिता की पिटाई की। इस दौरान तलवार से हमला कर दिया, जिससे शिवम के हाथ की नस कट गई। पीड़ित को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 15 दिन तक भर्ती रहा। डॉक्टरों के अनुसार, हाथ की कटी हुई नस अब काम नहीं करेगी। शिवम अपने पिता के साथ कबाड़े का काम करता है और उनका घर गांव की आबादी से बाहर रोड किनारे स्थित है। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उठाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उनका संगठन जनांदोलन करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button