सिंगरौली
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की शताब्दी जन्मजयंती पर जिला कांग्रेस ने किया पुण्य स्मरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । आज जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली कार्यालय मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी जी के 100 वी जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन कर पुष्प समर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा की श्रीनिवास तिवारी विंध्य के गौरव थे और उन्होंने सही मायने मे विधानसभा अध्यक्ष के पद को ना सिर्फ ईमानदारी से परिभाषित किया बल्कि पद की गरिमा को भी अपनी कार्यशैली से बढ़ाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा जी ने कहा की मै भाग्यशाली मानती हूँ के मुझे विंध्य के दोनों गौरव कुंवर अर्जुन सिंह और श्रीनिवास तिवारी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उसी अनुरूप मैंने अपना कार्यकाल सफल रूप से पूर्ण कर पायी। इस सफलता का मै पूरा श्रेय विंध्य को दोनों गौरवो को अर्पित करती हूँ। पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राम अशोक शर्मा जी ने उक्त अवसर पर कहा के विंध्य के दो गौरव रहे एक कैमूर के ऊपर क्षेत्र मे और एक कैमूर के निचे क्षेत्र मे और दोनों गौरवो का मार्गदर्शन मुझे प्राप्त हुआ है जिसे मै अपनी दुर्लभ पूँजियो मे मानता हूँ। दोनों गौरवो का मार्गदर्शन मुझे विधानसभा चुनाव लड़ने उपरांत भी आज दिनांक तक सामाजिक जीवन बेहतर ढंग से जीने मे मदद करता है। अंत मे लखन लाल शाह जी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बृजेन्द्र देव पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, बी एन त्रिपाठी, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह चंदेल, ज़ुल्फीकार अली, पंकज पाण्डेय, अजय सिंह चंदेल डब्बू, राणा प्रताप सिंह, शाहिद खान रिंकू, कमल सिंह, कृष्णा साकेत, अवधेश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मलखान खान, प्रवेश कुशवाहा, अनिल प्रजापति सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



