शामली

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कप्तान निर्मल तंवर गुर्जर ने की भाजपा एमएलसी से भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली कांधला। हरियाणा के पानीपत जनपद के गांव आसन कला से पहुंचीं भारत की अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर गुर्जर ने क्षेत्र में खेलकूद के विकास व युवाओं को नए अवसर प्रदान करने को लेकर अहम पहल की। उन्होंने गांव जशाला स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आवास पर भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व कप्तान निर्मल तंवर गुर्जर ने कहा, मुझे वीरेंद्र सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला, जो खेल को बढ़ावा देने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। मेरा उद्देश्य क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता फैलाना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। उनके साथ ससुर निर्मल भाटी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा हमेशा मेरा साथ दिया है। में प्रयास करूंगी कि क्षेत्र के युवा खेलों में अपनी छाप छोड़ें।पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने भी निर्मल तंवर गुर्जर के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,निर्मल तंवर गुर्जर का हमारे क्षेत्र में आगमन एक गौरव की बात है। उनके अनुभव व प्रेरणादायक नेतृत्व से हमारे युवा प्रेरित होंगे। हम पूरी तरह से सहयोग प्रदान कर खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करेंगे।इस दौरान रणवीर प्रधान, संदीप फौजी, शिवकुमार प्रधान,सहित आदि लोगों ने पूर्व कप्तान का स्वागत किया। और बताया किनिर्मल तंवर गुर्जर ने गुर्जर समाज का भारतीय कप्तान बनकर गौरव बढ़ाया है। भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम को स्वर्ण पदक दिलवाए और अपनी टीम को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button